Breaking News

नालंदा: मालगाड़ी की चपेट में आने से 70 भेड़ों की कटकर मौत

 


विडियो भी जरुर देखे

बिहार के नालंदा जिले के सिलाव थाना के कड़ाह रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से करीब 70 भेड़ों की कट कर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 

विडियो भी जरुर देखे

भेड़ मालिक ने बताया कि हम लोग गया के रहने वाला हैं और हमारे पास करीब 100 भेड़ हैं, जिसे वह घूम-घूमकर चराने का काम करते हैं। रविवार को भी हम भेड़ों को चराने के लिए सिलाव आए थे। इसी दौरान भेड़ रेलवे ट्रैक पार करने लगे और तभी तेज रफ्तार मालगाड़ी आ गई, जिसकी चपेट में आने पर 70 भेडों की मौत हो गई। 

विडियो भी जरुर देखे

वहीं घटना की सूचना मिलते ही काफी लोग रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए और बचे हुए भेड़ों को रेलवे ट्रैक से हटाया। हादसे के बाद भेड़ मालिक बिलखने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही सिलाव थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले में जुट गयी है। हालांकि मामला जीआरपी का है, मगर सूचना मिलने के करीब दो घंटे के बाद तक जीआरपी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। 

विडियो भी जरुर देखे

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।