Breaking News

सीतामढ़ी:- मुंशी से लूटकांड में एक और शातिर गिरफ्तार

 


विडियो भी जरुर देखे

पुनौर थाना क्षेत्र में मेजरगंज के बाइक एजेंसी के मुंशी से हुई 17 लाख रुपये लूट मामले में पुलिस ने एक और शातिर बदमाश को दबोचा है। एसपी द्वारा गठित विशेष टीम ने शातिर को महिन्दवारा थाना क्षेत्र के चक्की ढाबा से गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने लूट में प्रयुक्त बाइक के अलावा एक देसी कट्टा, गोली व एक किलो दो सौ ग्राम चरस बरामद किया है। पकड़े गये बदमाश की पहचान परसौनी थाना क्षेत्र के कोराभीम गांव निवासी राजू कुमार उर्फ राजा के रूप में की गई। राजा चार से लूट व रंगदारी सहित कई मामलों में वांछित था। 

विडियो भी जरुर देखे

इसकी जानकारी एसपी हर किशोर राय ने दी। उन्होंने बताया कि लूटकांड में शामिल शातिर बदमाश राजू उर्फ राजा कई दिनों से विशेष टीम के रडार पर था। इसी बीच टीम को सूचना मिली राजा महिन्दवारा थाना क्षेत्र के चक्की ढाबा पर है। इसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ढाबा की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

विडियो भी जरुर देखे

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।