Breaking News

मोतीहारी: विवाहिता पिंकी देवी हत्याकाण्ड के 11 दिन बाद भी नही हुई आरोपियों की गिरफ्तारी---हरसिद्धि प्रशासन मौन क्यों??

 




हत्या काण्ड मामले में 9 लोग हैं आरोपी एक भी लोग नही हुए गिरफ्तार ।




पूर्वी चंपारण:  विवाहिता पिंकी देवी हत्याकाण्ड के 11 दिन बाद भी नही हुई आरोपियों की गिरफ्तारी---हरसिद्धि प्रशासन मौन क्यों । वही यह घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मोठलोहियार पंचायत में 25 मई  मंगलवार को दहेज लोभियों ने विवाहिता पिंकी देवी  ( 22) की हत्या कर शव को जला दिया .  मृतका के पिता शिवलाल शाह ने हरसिद्धि थाना में मृतिका के पति सास ससुर ननद सहित नौ लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में  थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि मृतका पिंकी देवी की हत्या कर घर वालों ने शव को जला दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के पिता  केसरिया निवासी शिवलाल शाह ने आवेदन में बताया है कि करीब 2 साल पहले उनकी पुत्री पिंकी की शादी हिन्दू रीति रिवाजों से मोठलोहियार गांव  निवासी हीरामन साह के पुत्र विकास कुमार से किया था । उसके बाद में मृतका के ससुराल वालों ने दहेज में रुपए की मांग कर रहे थे । पैसे को  लेकर 

 मृतका के ससुराल वाले ने दहेज में घर का छत ढलाने के लिए मायके से रुपया लाने की दबाव बना रहे थे । वही रुपया नहीं मिलने पर दहेज लोभियों ने25  मई मंगलवार को  मृतिका की जीवन लीला समाप्त कर शव को जलाकर  नाम निशान  मिटा दिया।  वही किसी के द्वारा मृतिका के पिता को इस घटना की सूचना मिला,, मिलते ही अपनी बेटी के घर आए तो घर वालों फरार हो गए थे। जिसके बाद फिर वह मृतिका पिता थाना पहुंचकर मृतिका के पति सास-ससुर व ननद सहित नौ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में  थाना अध्यक्ष ने बताया  कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है। 

जनकारी के मुताबिक 25 मई की घटना है और आज 11दिन हो गई अभी तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नही हुआ। 


समाचार लिखने समय तक थानाध्यक्ष से व्हाट्सएप के जरिए   मामले मे गिरफ्तार की  बात पूछी गई तो थानाध्यक्ष ने उचित नही समझा और चुपी साध ली।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।