Breaking News

मोतिहारी:- जाप सुप्रिमो पप्पू यादव के रिहाई समेत पाँच सूत्री मांगों को सामुहिक उपवास



जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव के रिहाई ,बिहार के अस्पतालों की बदहाली दूर करने,कोरोना आदि महामारी में इलाज फ्री करने, कोरोना से मृतको के परिजनों को मुआवजा देने,वैक्सिनेशन में तेजी लाने की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी के राज्यव्यापी उपवास का जन अधिकार पार्टी ,पूर्वी चंपारण इकाई ने समर्थन किया है, शहर के कचहरी चौक पर जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में  सैकड़ो जाप कार्यकर्तओं ने सामुहिक उपवास किया, जाप के जिलाध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि सम्पूर्ण क्रांति के अवसर पर हमसभी जाप कार्यकर्ता सामूहिक  उपवास कर संकल्प लिए की जाप सुप्रिमो की रिहाई के लिए लगातार आंदोलन करेंगे,जाप के प्रदेश सचिव सह ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिजीत सिंह ने कहा कि जाप सुप्रिमो पप्पू यादव लगतार कोरोना महामारी में लोगो को मदद कर रहे थे और सरकार की नाकामियों पर्दाफाश कर रहे थे जिससे घबरा कर बिहार सरकार ने एक फर्जी केस में साजिश के तरह फसाकर जेल जेल दिया है, जाप नेता श्री सिंह ने कहा कि जब तक सरकार पप्पू यादव की रिहाई नही करती हैओ तब तक आंदोलन चलता रहेगा. सामूहिक उपवास में प्रदेश  उपाध्यक्ष सुरेन्द्र त्यागी,प्रदेश महासचिव मोख्तार प्रसाद गुप्ता ,प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह, प्रदेश सचिव अंकुश कुमार सिंह, छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह , महिला जिलाध्यक्ष अनिला तिवारी, किसान जिलाध्यक्ष अनिला तिवारी,छात्र नेता इन्तेयज आलम,रवि सिंह ,पुरषोतम कुमार, मनिंदर कुमार मनीष, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, घोड़ासहन प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू यादव आदि थे

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।