Breaking News

बाढ़ के पानी मे डूबने से एक 14 वर्षीय बच्ची की हुई मौत

 





लौरिया  प्रखंड अंतर्गत  थाना क्षेत्र धमौरा गांव के खलका टोला मे बाढ़ के पानी में डूबने से एक 14 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गांव में  चारों ओर बाढ़ का पानी फैलने से भूषण मुखिया  की 14 वर्षीय पुत्री निशू  कुमारी शनिवार को अपने गांव के सरेह मे  घास काटने गई थी जहाँ बाढ़ के पानी में डूब गई ग्रामीणों के सहयोग से बच्ची के शव को पानी से निकाला गया। तबतक बच्ची की मृत्यु हो गयी थी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया मौके पर पूर्व मुखिया गुलाब जाकिर पहुंच कर मौत की जानकारी प्रशासनिक अधिकारी को दी और परिवार को हर संभव मदद करने बात कहीं वही साठी थाना अध्यक्ष ने उदय कुमार ने बताया की  बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।