Breaking News

रक्सौल:- अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और अवैध तस्करी निरोध दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

 


बिहार खबर एप डाउनलोड करे 


●हम सब ने ये ठाना है नशा मुक्त भारत बनाना है


रक्सौल। अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और अवैध तस्करी निरोध दिवस के अवसर पर बचपन बचाओ आंदोलन पूर्वी चंपारण, आर पी एफ रक्सौल, जी आर पी रक्सौल, एस एस बी 47 पनटोका और चाइल्ड लाइन रक्सौल के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता बचपन बचाओ    आंदोलन पूर्वी चंपारण की असिस्टेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर आरती कुमारी द्वारा रक्सौल रेलवे स्टेशन पर किया गया। आर पी एफ इंस्पेक्टर राज कुमार सर द्वारा बताया गया कि नशा हमारी आने वाली पीढ़ियों को बर्बाद कर रही है। ऐसे बच्चों को जागरूक करने हेतू मैं तत्पर हूँ। इसे हम सब को मिलकर रोकना चाहिए। इसके लिए प्रशासन सजग है। जी आर पी थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास ने कहा कि हमारे समाज मे नशे की कुरूतियों को खत्म किया जाये तथा बच्चों को इन लतो से दूर रखा जाये। और बच्चों की तस्करी पर रोक लगाया जाये।वहीं एस एस बी पनटोका इस्पेक्टर राज कुमार ने कहा कि इस कुरीति को हमें हर हाल में जड़ से उखाड़ फेंकना होगा, तभी इससे बचा जा सकता है। इसी क्रम में चाइल्ड लाइन के अभिषेक कुमार ने कहा कि बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बचपन बचाओ आंदोलन की आरती कुमारी ने धन्यवाद ज्ञानप करते हुए कहा कि हम सब ने ये ठाना है नशा मुक्त भारत बनाना है। हमारे समाज और हमारे देश को नशा मुक्त करने की आवश्यकता है। नशा मुक्त समाज बनाने के लिए हम सभी को एक होना पड़ेगा और सह समय जागरूकता करते रहने की आवश्यकता है। इस जागरूकता कार्यक्रम में बचपन बचाओ आंदोलन पूर्वी चंपारण के अमित कुमार, राज गुप्ता, चाईल्ड लाईन रक्सौल के पवन कुमार, अभिषेक कुमार, आर पी एफ पोस्ट प्रभारी सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्रा, राम प्रसाद पांडे, अमलेश कुमार, वीरेंद्र कुमार यादव, एस एस बी से दिलेराम, राजमन, राजेन्द्र आदि सहित अन्य शामिल थे।

बिहार खबर एप डाउनलोड करे 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।