Breaking News

एसएसबी के द्वारा अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध दिवस के अवसर पर विभिन्न चौकियों पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन

बिहार खबर एप डाउनलोड करे 

दुनिया में हर साल 26 जून को अन्तरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध (नशा मुक्ति/निवारण) दिवस (International Day against Drug Abuse and Illicit Trafficking) मनाया जाता है जिससे दुनिया में ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशा की लत (Drug Addiction) और उससे होने वाली मौत से बचाया जा सके. इस दिन को मनाने का उद्देश्य  दुनिया भर के लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है, जिससे नशे की लत में पड़े लोगों का जीवन बचाया जा सके. 

बिहार खबर एप डाउनलोड करे 

दिनांक 26 जून 2021 को इसी दिवस को ध्यान में रखते हुए 71वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट श्री देवानंद  के तत्वाधान में सीमावर्ती चौकी महुआवा के जवानों के द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के गांव चंद्रमन, महुआवा, कटकेनवा, इमलिया, परसा, हनुमान-नगर, धर्मनगर, धरहरी, टिकुलिया तथा आसपास के मार्केट में मादक द्रव्यो के तस्करी व सेवन न करने से संबंधित जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, इस आयोजन में सहायक कमांडेंट -  चंदन कुमार, निरीक्षक - सत्य प्रकाश, उप निरीक्षक - आशीष बिलाल,  सहायक उप निरीक्षक -  दर्शन सिंह तथा अनेक जवान उपस्थित थे l सीमा चौकी महुआवा के प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि आज 26 जून को महुआवा कैंप के जवानों के द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी व उपयोग से निषेध के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है, जिससे सीमावर्ती लोगों में मादक पदार्थों की तस्करी व सेवन  न करने को लेकर जागरूकता आए आज का युवा वर्ग नशा के गिरफ्त में है, जो समाज के लिए घर परिवार के लिए तथा हमारे देश के लिए बहुत ही सोचनीय बात है l उन्होंने यह भी बताया कि तंबाकू या मादक पदार्थों की तस्करी या सेवन हमारे समाज में कई प्रकार के रोग व द्वेष उत्पन्न कर रहा है हर साल न जाने कितने ही जाने तंबाकू व मादक पदार्थों के सेवन से चली जाती है तथा लोग इसके प्रभाव में आकर एक दूसरे से बिना बात का बिना मतलब का झगड़ा कर बैठते हैं, तथा कभी-कभी एक दूसरे की जान लेने पर भी उतारू हो जाते हैं l हमारा समाज तभी सुरक्षित है जब वह नशा मुक्त है, नशे के किसी भी प्रकार के कारोबार या  सेवन से जुड़ा हुआ नहीं है l बिहार सरकार के द्वारा भी मादक पदार्थ तथा नशे का कारोबार पर प्रतिबंध लगाया गया है l जनता को चाहिए कि वे इन सब कार्यों के प्रति जागरूक रहें तथा अपने समय व धन की बचत कर उसका सदुपयोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने तथा अपने घर व अच्छा खाने पर खर्च करें ताकि समाज का सर्वांगीण विकास हो सके l

बिहार खबर एप डाउनलोड करे 

 महुअवा कैम्प 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।