Breaking News

सुगौली :- सब इंस्पेक्टर के पद पर सफल अभ्यर्थियों को किया गया सम्मानित


बिहार खबर एप डाउनलोड करे 


सुगौली थाना में पदस्थापित महिला सिपाही पहले प्रयास में बनी दरोगा


सुगौली  थाना परिसर में शुक्रवार को सब इंस्पेक्टर के पद पर सफल अभ्यर्थियों को थानाध्यक्ष विवेक कुमार जयसवाल व व्यवसायी संघ अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने साल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उपहार भेंट किया। सम्मानित होने वालों में नप वार्ड नं0 7 सुगौली बाजार निवासी बिनोद कुमार की पत्नी आप्ती कुमारी,स्व0 मदन चौधरी का पुत्र दीपक कुमार व सुगौली थाना में सिपाही पद पर कार्यरत पटना निवासी उमेश चौधरी की पुत्री पूजा कुमारी शामिल है। थानाध्यक्ष ने कहा कि सब इंस्पेक्टर के पद पर सफल होकर अपने परिवार व समाज का नाम रौशन किया है।ये सभी बधाई के पात्र है।इनकी जितना भी प्रशंसा की जाय वह कम है।सबसे ज्यादा खुशी की बात है कि पूजा कुमारी थाना में डियूटी करते हुए अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए सब इंस्पेक्टर बनी।मौके पर अशोक कुमार, विजय मोदी,दिवाकर शर्मा, सत्यनारायण अग्रवाल ,संदीप अग्रवाल, प्रभात कसेरा, अनिल कुमार, प्रशांत सर्राफ ,प्रितांशु सर्राफ, सहित कई मौजूद थी ! 

बिहार खबर एप डाउनलोड करे 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।