Breaking News

शिव मंदिर के समीप नदी कटाव से लोग हैं चिंतित

 




 सुगौली  प्रखंड के गोढ़ीगावा में सिकरहना नदी की धारा गांव की ओर होकर कटाव करने लगी है। जिससे पूरे गांव के लोग दहशत में है अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। सिकरहना नदी के दक्षिणी किनारे पर बसा इस गोढ़ीगावा गांव के समीप स्थित शिव मंदिर के समीप नदी कटाव शुरू कर दी है।यदि इसी प्रकार कटाव करती रही तो कुछ ही दिनों में गांव को बर्बाद करके रख देगी। ग्रामीण बिजुलाल सहनी, हीरालाल भगत,महेश सहनी, हरिशंकर सहनी, सुभाष सहनी, रणजीत कुमार,रामेश्वर सहनी, शिवकुमार सहनी, भरदुल सहनी सहित कई लोगो ने बताया कि नदी की धारा पश्चिम से पूरब की ओर थी।लेकिन इस बार नदी की धारा दक्षिण दिशा की कटाव करते करते गांव के समीप आ गया है। यदि समय रहते कटाव से बचाव नही किया गया तो पूरा गांव नदी के आगोश में चला जायेगा और सभी लोग बेघर हो जाएंगे। अब तक न कोई जनप्रतिधि या अधिकारी इसे देखने तक नही आए। जिसको लेकर गांव के लोगो मे आक्रोश व्याप्त है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।