Breaking News

सुगौली के वार्ड 7 में पिछले डेढ महीनों से नरकिए जीवन जीने को मजबूर लोग.

 



सुगौली नगर पंचानं यत के वार्ड नंबर 7 स्थित मुहल्ले में नाले के पानी निकाश बन्द होने के कारण मुहल्ले में ही सड़कों पर बहाव हो रहा है ! मल मूत्र युक्त पानी अपना विकराल रूप तब  धर लिया जब वर्षा का पानी से दो से ढाई फीट तक जमा हो गया जिसका निकास  राज्य मार्ग पर बन रहे पुलिया के पास था जो निर्माण के पूर्व नाले को जाम कर निर्माण कार्य शुरू किया गया परंतु 5 माह बीत जाने के बावजूद भी निर्माण कार्य आधा अधूरा हुआ है जिसके कारण नाले के दुर्गंध युक्त पानी लोगों के घरों और सड़कों पर बह रहा है जिससे महामारी फैलने का आशंका प्रबल है यहां बता दें कि संबंधित वार्ड पार्षद मंजू देवी ने वर्तमान पूर्व दोनों ईओ को पत्र लिखकर सौपी थी और और निदान निकालने की कही गयी थी  तब ईओ संदीप कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारी से बातचीत कर नगर के जेई इसराक अहमद को इस कार्य को निष्पादन कराने के लिए कहा था परंतु एनएच के अधिकारी 1 सप्ताह का समय लेकर 2 माह बीत जाने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर सके नतीजा मोहल्ले के सभी लोगों के घर में मल मूत्र युक्त बदबूदार पानी प्रवेश कर गया है जिससे लोगों को जीना दूर भर हो गया है इस बाबत नगर पंचायत के वर्तमान ईओ कृष्ण स्वरूप को वार्ड पार्षद ने पुनः लिखकर आवेदन देकर कार्रवाई करने का मांग किया है !

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।