चंपारण के लाल सिद्धार्थ शंभुजी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर चंपारण में खुशी की लहर.
पूर्वी चंपारण निवासी श्री सिद्धार्थ शंभू को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर चंपारण के प्रबुद्ध नागरिकों के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया l श्री सिद्धार्थ शंभू जी की नेतृत्व कुशलता एवं कुशल संगठनात्मक गतिविधियों की
सराहना करते हुए जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें प्रदेश मंत्री के पद से पदोन्नति प्रदान कर प्रदेश उपाध्यक्ष का पद प्रदान किया इस विषय पर चंपारण के प्रबुद्ध जीवीयो एवं चंपारण के नागरिकों के द्वारा सम्मान समारोह के माध्यम से भाजपा शीर्ष नेतृत्व तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय जयसवाल जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया l ज्ञात हो कि श्री सिद्धार्थ शंभू विगत 20 वर्षों से भी अधिक समय से पार्टी में विभिन्न राजकीय एवं राष्ट्रीय दायित्व पर कार्य कर चुके हैं..
सम्मान समारोह का नेतृत्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री शिवाजी गुप्ता कि अध्यक्षता में हुआ जिसमें पूर्व मेयर श्रीमती वीणा रानी जी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी पंचायती राज सुमित शशांक जी, जिला सह संयोजक वाणिज्य प्रकोष्ठ श्री अमित कुमार, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष माला वर्मा जी, युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष श्री उद्देश्य गुप्ता जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गोपाल जी, श्री अरुण गुप्ता जी, श्री प्रदीप कुमार गुप्ता, श्री राजेश वर्मा जी, श्री दिवाकर कुमार चौधरी, श्री राधेश्याम जी, अरुण कुमार जी, श्री रवि अग्रहरि जी, श्री आशीष कुमार, श्री रितिक सिंह संजू, श्री अमित श्रीवास्तव जी, श्री प्रिंस कुमार, श्री कन्हैया कुमार, श्री विराट कुमार, श्री सत्यम वर्मा, श्री सोनू कुमार, श्री सोनू कुमार, श्री अजीत कुमार, श्री मनीष वर्मा, श्री कृष्णा प्रसाद सम्मिलित हुए l

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।