Breaking News

रक्सौल रेलवे स्टेशन परिसर में कोविड-19 के महामारी में होने वाले बाल श्रम को देखते हुए बैठक हुआ आयोजित

 




 नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी जी के संगठन बचपन बचाओ आंदोलन पूर्वी चंपारण के द्वारा रक्सौल रेलवे स्टेशन परिसर में  कोविड-19 के महामारी में होने वाले बाल श्रम को देखते हुए भेंडर, कुली और सफाईकर्मियों का एक संयुक्त बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता आर. पी. एफ. इंस्पेक्टर राज कुमार एवं जी. आर. पी. के थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास के द्वारा किया गया।  बचपन बचाओ आंदोलन की असिस्टेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर आरती कुमारी द्वारा मानव व्यापार, बाल मजदूरी, बाल श्रम, बाल विवाह और कोविड-19 जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और इसे रोकने के लिए सहयोग करें। इसके लिए उन्होंने बचपन बचाओ आंदोलन का टोल फ्री नंबर 18001027222 एवं चाइल्ड लाइन टोल फ्री नंबर 1098 का प्रचार प्रसार किया एवं आर.पी.एफ., जी.आर. पी. या हम से सीधा संपर्क कर सकते है।


वहीं आर.पी.एफ. रक्सौल इंस्पेक्टर राज कुमार ने बताया कि बचपन बचाओ आंदोलन टीम की कार्य सराहनीय है। इन्हें हम हर संभव मदद करेंगे ताकि बच्चों का पलायन पर रोक लग सके। आप सब कर्मियों से अनुरोध है कि आप सभी भी हर संभव बाल श्रम रोके और बचपन बचाओ आंदोलन टीम को सहयोग करें।

और जी.आर.पी. थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास ने बताया कि बाल मजदूरी को रोकने के लिए हम सभी को एक होना होगा, अप्रैल महीने में हमारे सहयोग से तीन बच्चों को मानव तस्कर से मुक्त करा कर, ले जाने वाले पर कानूनी कार्यवाही कर जेल भी भेजा गया और आगे भी प्रयास जारी रहेगा l 

मौके पर बचपन बचाओ आंदोलन के विजय कुमार शर्मा, अमीत कुमार, राज गुप्ता, चाइल्ड लाइन रक्सौल से किरण वर्मा, अभिषेक, अजय, पवन कुमार, आर. पी. एफ. से बदरू हसन, रितेश कुमार वर्मा, आर.पी. पाण्डे, मनोज काजी, प्रियम कुमारी के साथ शंकर, विजय,सोनेलाल, राकेश,सुनिल, लक्ष्मी, मिना, माला,राजेंद्र, बलिराम, शशि, संदीप आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।