जीविका के तरफ से बरवाकाला गाँव में गांव मे चला कोविड़ टीकाकरण अभियान ।
लौरिया प्रखण्ड के बरवाकाला गाँव में प्रखण्ड परियोजना इकाई लौरिया (जीविका) के प्रयास से बरवाकाला मिडिल स्कूल में बुधवार के दिन जीविका और पीएचसी लौरिया के द्वारा टीकाकरण के माध्यम से कैंप लगाकर टीकाकरण अभियान चलाया गया जिसमे सैकड़ों लोगों को कोविड जाँच कर कोरोना से बचाव के लिए 18+ और 45+ वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोरोना की वैक्सीन दि गई।जीविका के एरिया कॉर्डिनेटर ललन कुमार ने कहाँ की इस संकट से हम सब को मिलकर लड़ना है एवं गलत अपवाहों पर ध्यान न दे कर कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन जरूर लेना चाहिए।जीविका की एम आर पी सोनी कुमारी और सीएम गजाला खातून आशिया परवीन ने लोगों से आपवाहो से बचने के लिए अपील की वहीं लौरिया पीएचसी की एएनएम कुमारी माधुरी ने लोगों से कहाँ की कोरोना से बचाव को लेकर टीका ही एक मात्र साधन हैं अधिक से अधिक लोग कोरोना की वैक्सीन ले और गलत अफवाहों से बचें।जीविका की एम आर पी सोनी कुमारी ने कहाँ की
हमारा देश और पूरा विश्व कोरोना संकट से जूझ रहा है और इस आपदा ने हमारे कई अपनों को हमसे छीन लिया है। इन परिस्थियों के मद्देनज़र हमारी लौरिया जीविका की टीम ने सरकार के द्वारा आयोजित किए गए टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने में और लोगों तक इस आपदा से जुड़े सही सूचना और हर मुमकिन मदद करने का प्रयास कर रही है।मौके पर लौरिया जीविका ऑफिस के एरिया कॉर्डिनेटर राहुल कुमार,एम आर पी सोनी कुमारी,पीएचसी लौरिया की एएनएम कुमारी माधुरी, डाटा ऑप्रेटर सुशील कुमार चौबे,लौरिया प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख अब्दुर रऊफ खान धोबनी धर्मपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मोहम्मद नेजामुद्दीन, पंचायत समिति सदस्य जमिला खातून, परवेज खान मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।