मोतीहारी:- भाजपा कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजली
भारतीय जनता पार्टी सुगौली नगर मंडल कि ओर से आज जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पूण्य तिथि पर प्रेम पुस्तकालय सुगौली के प्रांगण में बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया,जिसमें मा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीपक जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।इस कार्यक्रम कि अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अंकुर चौधरी ने कि तथा संबोधन जिला महामंत्री प्रदीप सर्राफ ने कि उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा कहा कि सही माईने मे श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि देश के ओजस्वी व लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी ने 2019 में काश्मीर से धारा 370 एवं 35A हटा कर दिया जिसकी शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कि थी।दीनानाथ राम ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवादज्ञापन दिया।साथ इस विशेष दिन पर राधा कृष्ण मठ सुगौली बाजार के प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया।मौके के जिला उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता,नारायण प्रसाद,नगर महामंत्री मनु पाण्डेय,मनोज गुप्ता,सुबोध चौधरी,जिला आई.टी.सेल से अभिषेक कुमार,रामानंद प्रसाद,रामचन्द्र यादव,शशिकान्त चौरसिया,भोला साह,शैलेन्द्र गुप्ता,राजकिशोर सिंह,प्रमोद साह इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।