Breaking News

40 साल के दूल्हे पर भारी पड़ी 13 साल की दुल्हन, लड़की के पिता और दूल्हे को पुलिस ने पकड़ा, जानें पूरा मामला

 


अपने क्षेत्र  की खबरों के लिए डाउनलोड करें बिहार खबर (Bihar Khabars) ऐप

बारात लेकर गए दूल्हे को शादी करना भारी पड़ गया। दूल्हे पांच बारातियों के साथ बारात लेकर लड़की वालों के घर पहुंचा था। यहां दावतें हुईं इसके बाद रिति-रिवाज के साथ शादी की रस्में भी शुरू हो गईं। इसी बीच बाराती दूल्हे को छोड़कर भाग निकले। अपने को दूल्हा अकेला देखकर पहले तो सकपाया। लेकिन कुछ देर बाद सबकुछ समझ आ गया था। दरअसल लड़की वालों के घर पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने यहां का नजारा देखकर दूल्हा और लड़की के पिता को हिरासत में ले लिया और फिर थाने ले आई।  

अपने क्षेत्र  की खबरों के लिए डाउनलोड करें बिहार खबर (Bihar Khabars) ऐप

मामला बिहार के पूर्णिया जिले का है। डिमिया छात्रजान पंचायत के यादव टोला में एक लड़की ने शादी का विरोध कर दिया था, वह ससुराल नहीं जाना चाहती थी। जानकारी के अनुसार लड़का-लड़की की शादी दीवानगंज स्थित काली मंदिर में रविवार की देर रात्रि आनन-फानन में करवा दी गयी। पंडित समेत लड़का पक्ष से 5 लोग शादी करवाने यूपी से आए थे। शादी करवाने के बाद 4 लोग वापस यूपी चले गए और लड़का दीवानगंज में ही रह गया। लड़की की उम्र महज 13 वर्ष है। लड़की डिमिया छात्रजान पंचायत के यादव टोला निवासी गिरीश मंडल की पुत्री मोनी कुमारी है। वहीं लड़के का उम्र 40 साल बताई जा रही है। मामले की सूचना किसी ने चाइल्ड लाइन बाल संरक्षण इकाई को दे दी। चाइल्ड लाइन की टीम  पुलिस समेत लड़की के घर पहुंच गई। लड़की के पिता और दूल्हे को पुलिस ने पकड़ लिया। बाल संरक्षण समिति के जिला समन्वयक मोहम्मद तफरीन ने कहा कि 18 साल से कम उम्र में लड़कियों की शादी और 21 साल से कम उम्र में लड़कों की शादी अवैध है। इसके लिए कड़े कानून भी बने हैं। इसके बाद भी ऐसे मामले आ रहे हैं।

अपने क्षेत्र  की खबरों के लिए डाउनलोड करें बिहार खबर (Bihar Khabars) ऐप

लड़के का नाम अनेकपाल पिता-रमेशपाल सिंह अहमदनगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। लड़की ने बताया कि मैं इस शादी का विरोध कर रही थी, लेकिन जबरन मेरे पिताजी ने उम्र दराज लड़के के साथ शादी करवा दी। लड़की के पिता गिरीश मंडल ने कहा कि मैं काफी गरीब हूं। बेटी का शादी करने में सक्षम नहीं हूं।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।