बिहार : आपने भी नहीं किया है यह काम तो तुरंत कर लें, एक जुलाई से इन लोगों पर होगी कार्रवाई
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें बिहार खबर (Bihar Khabars) ऐप
बिहार में एक जुलाई से बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। यह कार्रवाई पटना और आसपास के क्षेत्रों में की जाएगी। इसके बाद पूरे प्रदेश में भी लागू किया जाएगा। हालांकि बिहार सरकार की यह कार्रवाई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नहीं की जाएगी। दरअसल जिन बिजली उपभोक्ताओं ने 30 जून तक बिजली बिल जमा नहीं किया है। उनके खिलाफ एक जुलाई से बिजली विभाग कार्रवाई करने जा रहा है। बिजली विभाग ऐसे लोगों के घरों का कनेक्शन काटेंगे। सूत्रों के अनुसार औसत बिलिंग की व्यवसथा की जगह फिर से रीडिंग कर ऑनस्पॉट बिलिंग की व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है।
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें बिहार खबर (Bihar Khabars) ऐप
कोरोना संकट का असर बिजली बिल कनेक्शन पर भी पड़ा है। करीब 30 प्रतिशत तक बिजली कनेक्शनों में गिरावट दर्ज की गई है। बिजार में कई ऐसे बिजली उपभोक्ता हैं जिन्होंने कोरोना संकट के चलते बिजली बिल नहीं जमा किया है। बिजली कंपनी ने पिछले महीने उपभोक्ताओं के लिए बिजली खपत के औसत के आधार पर बिजली बिल भेजा था। इसके बाद भी लोगों ने बिल नहीं जमा किया। बिजली कंपनी ऑन स्पॉट बिल देने और कलेक्शन करने की तैयार कर रही है। इसके बाद भी बिल नहीं जमा करने पर उनका कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार बिहार में इस साल सबसे अधिक बिजली खर्च की गई जो रिकॉर्ड है। इसके बाद भी उपभोक्ताओं ने बिजली बिल के भुगतान में औसतन 30 प्रतिशत की कमी दर्ज की है।
वर्क फ्रॉम होम से बिजली खपत ज्यादामीडिया रिपोर्ट के अनुसार लॉकडाउन में ज्यादातर लोग वर्कफ्राम होम है। कई संस्थानों के बंद होने के कारण लोग इन दिनों घरों से ही काम कर रहे हैं। इस वजह से घर में बिजली उपकरणों का ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। यही वजह है कि लॉकडाउन में बिजली की खपत ज्यादा हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।