Breaking News

पटना सहित 5 जिलों में वज्रपात से 7 लोगों की मौत, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

 


बिहार खबर एप डाउनलोड करे 

बिहार में शुक्रवार की रात और शनिवार को दिन में वज्रपात के कारण सात लोगों की मौत हो गई। ये सभी मौतें पटना सहित पांच जिलों में हुई हैं। इन लोगों को आपदा प्रबंधन विभाग प्रावधान के तहत मुआवजा देगा। हर मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मिलेंगे। विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वज्रपात से मौत की सूचना पांच जिलों से मिली है। पटना में एक व्यक्ति की मौत वज्रपात से हुई है। मुजफ्फरपुर और शेखुपरा जिले में दो लोगों को मौत वज्रपात से हुई है। इसके अलावा लखीसराय और सीतामढ़ी में भी एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। विभाग ने सभी मृतकों के परिजनों को अनुग्रह अनुदान देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रावधान के अनुसार सभी परिवारों को चार-चार लाख रुपये मिलेंगे।

बिहार खबर एप डाउनलोड करे 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।