अररिया: कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी, जबरन दिया सिंदूर, ग्रामीणों ने लफंगों को जमकर पीटा
लड़की के साथ छेड़छाड़ करना चार लफंगों को मंहगा पड़ गया। लड़की को छेड़ रहे लफंगों को पहले ग्रामीणों में जमकर पिटाई की, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला अररिया जिले के बौसीं थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
शनिवार को बौसीं थाना क्षेत्र की एक लड़की अपने घर से र्कोंचग पढ़ने जा रही थी। इस बीच गांव के ही चार लड़के मिलकर लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगे। इस बीच सुनील सोरेन ने जबरन लड़की को सिंदूर दे दिया। इस दौरान हो हल्ला होने पर आसपास के लोग जुट गए। इसके बाद लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे चारों लड़कों को पकड़कर जमकर धुनाई की।
काफी हो हंगामे के बाद ग्रामीणों ने बौसीं पुलिस को घटना की सूचना दिया। सूचना मिलने पर बौसीं थानाध्यक्ष श्यामनंदन यादव मौके पर पहुंचकर चारों युवकों को हिरासत में लिया। पकड़े गए लफंगों में सुनील सोरेन, परमेश्वर सोरेन, दिनेश मरांडी, और अमित सोरेन शामिल है। मामले को लेकर बौसीं थानाध्यक्ष श्यामनंदन यादव ने बताया कि लड़की के पिता के बयान पर केस दर्ज कर चारों लफंगों को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।