510 नेपाली शराब के साथ एसएसबी ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार
आदापुर प्रखंड के कोरैया ग्राम स्थित सशस्त्र सीमा बल के 71 वी वाहिनी के कोरिया कैंप के सहायक सेनानायक अंशल श्रीवास्तव के नेतृत्व में 510 बोतल कस्तूरी नेपाली शराब जप्त किया गया है।
आपको बताते चलें कि चंद्रमन गांव के समीप भारत नेपाल बॉर्डर पिलर से 50 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में पकड़ा गया है, एसएसबी के द्वारा पकड़े गए तस्कर की पहचान पचपोखरिया गांव के बृज किशोर राय के रूप में कि गई है। मौके पर शराब तस्कर से 510 बोतल कस्तूरी तथा एक साइकिल पकड़ा गया।
वहीं सहायक कमांडेंट आंसर श्रीवास्तव ने कहा कि तस्कर का मेडिकल छौरादानो पीएचसी में करा कर महुआवा थाने को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।
बताते चलें कि सशस्त्र सीमा बल के 71 वी वाहिनी के सहायक सेनानायक अंसल श्रीवास्तव के द्वारा भारत नेपाल सीमा पर तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसमें कल की कार्यवाही भी शामिल है इस कार्यवाही से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है जिससे मौजूदा दिनों में भारत नेपाल सीमा पर तस्करी कम हुई है ।जिसके कारण ग्रामीणों में एसएसबी के प्रति काफी भरोसा जगा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जबसे सहायक सेनानायक अंसल श्रीवास्तव कोरैया कैंप में आए हैं तब से सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी से लेकर हर तरह की असामाजिक गतिविधियों पर पाबंदी लगी हुई है।।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।