Breaking News

मुजौना व भैरोपुर के महि नदी पर बनी पुल का संपर्क पथ बारिस के कारण टूटी

 



अमित कुमार/दरियापुर की रिपोर्ट

प्रखंड क्षेत्र के मुजौना व भैरोपुर को जोड़ने वाली महि नदी पर निर्मित पुल जो दर्जनों गावो को जोड़ता है जिसका संपर्क पथ टूट जाने से राहगीरों को हो रही हैं काफी परेशानी।

जानकारी के लिए आपको बता दे कि मुजौना व भैरोपुर पुल परसा विधायक छोटेलाल राय जो उस समय जदयू के विधायक थे जिनके अनुसंशा पर मुख्यमंत्री पूल योजना के तहत लाखो की लागत से इस पुल का निर्माण पुल निर्माण निगम द्वारा कराया गया था।जिसको जोड़ने के लिए पुल के दोनो तरफ बना सम्पर्क पथ देख-रेख की अभाव में वर्षात में टूट गया है। जिसे देखने वाला कोई नही है। जिससे दर्जनों गावो के राहगीरों को काफी परेशानी हो रही हैं। साथ ही मानपुर-गरखा पथ जाम हो जाती है तो लोग इस स्थिति में वाहन लेकर आते जाते है। वर्तमान राजद विधायक छोटेलाल राय ने बताया कि पुल निर्माण निगम के जेई को सड़क की मरम्मती के लिए सूचना दे दिया गया है ।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।