बांका में मस्जिद के पास भयंकर विस्फोट, मदरसे का भवन गिरा, छह घायल
बिहार के बांका में बांका टाउन थाना क्षेत्र के नवटोलिया में मंगलवार की सुबह 8:00 बजे मस्जिद के पास एक जोरदार धमाका हुआ। इससे वहां स्थित मदरसा भवन पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इस घटना में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है लेकिन घायलों को इलाज के लिए कहां ले जाया गया है यह भी पुलिस को पता नहीं चल पाया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मस्जिद के पास जोरदार बम विस्फोट हुआ। इसमें मदरसा पूरी तरह ध्वस्त होकर गिर गया। टाउन थाना पुलिस को जब तक सूचना मिली तथा पुलिस मौके पर पहुंची तब तक वहां कोई नहीं था। टाउन थाना अध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आखिर विस्फोट किसने किया और कैसे हुआ इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस घायलों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। बम विस्फोट की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भागलपुर से बुलाया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।