Breaking News

मोतिहारी:- जिला प्रशासन लिखी हुई गाड़ी से SSB ने 190 किलो गांजा सहित एक तस्कर को किया गिरफ्तार,






#मोतिहारी: पूर्वी चंपारण आदापुर से कोटवा ले जा रहे जिला प्रशासन लिखी हुई स्कॉर्पियो गाड़ी से एसएसबी ने 190 किलो गांजा सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है आपको बता दें कि

एसएसबी कोरैया कैम्प प्रभारी अंसल श्रीवास्तव को मिले गुप्त सूचना पर 71 वाहिनी सीमा सशस्त्र बल के कमांडेंट  देवानन्द के कुशल नेतृत्व में डिप्टी कमांडेंट सुनील कुमार पासवान, कोरैया कैम्प के सहायक कमांडेंट अंसल श्रीवास्तव और छतौनी थानाध्यक्ष ने सयुंक्त कार्यवाई करते हूए जिला प्रशासन लिखा स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में लगभग 190 किलो ग्राम गाजा पकड़ा गया है. साथ ही उक्त जिला प्रशासन लिखी हुई स्कॉर्पियो गाड़ी से ही ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी गया है. आपको बता दें कि पकड़ा गए व्यक्ति की पहचान मजुराहा निवासी धन्नजय सिंह उर्फ गोलू सिंह के रूप में की गयी. घटना आज सुबह 8:30 बजे छतौनी के मठिया चौक की है.



कोरिया कैंप प्रभारी सह सहायक सेनानायक अंसल श्रीवास्तव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कोरैया बॉर्डर से जिला प्रशासन लिखी हुई स्कॉर्पियो गाड़ी भारी मात्रा में तस्करी का सामान ले जा रही है, सूचना मिलते ही सहायक सेनानायक अंशुल श्रीवास्तव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी का पीछा करना शुरू किया और अंत में जाकर मोतिहारी के मठिया चौक से उक्त तस्कर को पकड़ा गया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।