दरियापुर कार्यपालक अभियंता ने कटाव स्थल की जांच
दरियापुर
नित्यानंद की रिपोर्ट
सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता बिनोद कुमार और साथ कनीय अभियंता अनूप शिखर और कनीय अभियंता बिनोद कुमार इंजीनियर को लेकर कटाव स्थल पर पहुँच कर समीक्षा किया उसके बाद एस डी ओ और जेई को दिशा निर्देश दिया इस अवसर पर साथ में सांसद रुडी जी के निर्देश पर पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह जितेन्द्र गिरी अनिल मिश्रा उपस्थित रहे औऱ अधिकारियो के साथ बलिगांव टारवा मंगरपाल कोंन्हवा खुसीहालपुर बरूआँ के कई गांव में तीन दिन पहले ही अचानक अत्यधिक पानी बढ़ने से हो रहे कटाव का जायजा लिया और बरूआँ पहुँचे अधिकारियों ने ज्याजा लिया और माना कि यह बांध के बगल में मरामती करवाना अति आवश्यक है और उसके संबंधित अधिकारियों को अभिलंब कार्य शुरू करने का दिशा निर्देश दिया और वही पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने बताया कि माननीय संसद राजीव प्रताप रूडी जल संसाधन मंत्री संजय झा जी से भी बात करेंगे इस अवसर पर अशोक सिंह शिक्षक बाबुल सिंह मंटुन्न सिंह वार्ड सदस्य कामेश्वर पटेल सुरेश पटेल सुनील भगत ने कहा कि हमारे सांसद रुडी जी हमेशा एसे अनहोनी से पहले ही सजग रहते हैं और हमेशा जनहित के कार्यों में लगे रहते हैं इस कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने सांसद राजीव प्रताप रूडी और जल संसाधन मंत्री संजय झा को साधुवाद दिया

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।