Breaking News

छपरा: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

 



विडियो जरुर देखे 

सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के फकुली गांव के समीप नहर पर सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर बैठा दूसरा युवक भी घायल हो गया, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक तुर्की गांव निवासी रघुनाथ राय के 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार यादव बताया जाता है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। वहीं हादसे में घायल दूसरे युवक का इलाज पीएचसी पानापुर में चल रहा है।  

घटना के संबंध में बताया जाता है की दोनों युवक तरैया थानाक्षेत्र के पचरौर गांव से शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। इस बीच देर रात फकुली गांव के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।