Breaking News

रुक-रुककर हो रही बारिश बनी आफत, दो दिन बाद फिर तेज हुई गंगा में पानी बढ़ने की रफ्तार, लोगों की बढ़ी चिंता

 



विडियो जरुर देखे 


दो दिनों बाद एक बार फिर गंगा में पानी बढ़ने की रफ्तार तेज हो गई है। बीते सोमवार और रविवार को गंगा का पानी एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा था। केंद्रीय जल आयोग के कनीय अभियंता नीलांबर कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार को सुबह सात बजे से ही गंगा के जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 

शाम को तीन बजे तक गंगा का जलस्तर 52.40 मीटर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पांच दिनों से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। केंद्रीय जल आयोग के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विगत 17 जून से गंगा का पानी बढ़ रहा है। 18 जून को तीन सेमी, 19 जून को दो सेमी, 20 और 21 जून को एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी में बढ़ोतरी हो रही थी। 

दो दिनों बाद मंगलवार को सुबह सात बजे से गंगा के जलस्तर में दो सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी बढ़ने लगा है। उन्होंने बताया कि तीन बजे शाम के बाद भी दो सेंटीमीटर से पानी बढ़ने की रफ्तार बनी हुई है। उन्होंने बताया मानसून सक्रिय होने के चलते रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते ही पानी में बढ़ोतरी हो रही है। 

हालांकि, अभी जिस रफ्तार से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है उसको लेकर बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। केंद्रीय जल आयोग के कनीय अभियंता शर्मा ने बताया कि सोमवार को शाम तीन बजे तक गंगा का जलस्तर 52.10 मीटर दर्ज किया गया। बीते चौबीस घंटे में तीस सेंटीमीटर पानी बढ़ा है। बक्सर में गंगा का वार्निंग लेबल 59.320 और डेंजर लेबल 60.320 है। 

अभी गंगा का वार्निंग लेबल से 6 मीटर 92 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। ऐसे में जिले में अभी बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। वैसे गंगा के पानी में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए तटीय इलाके के लोगों की चिंता बढ़ गई है। जिले के बक्सर, चौसा, सिमरी, ब्रह्मपुर, चक्की प्रखंड में बाढ़ का खतरा अधिक बना रहता है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।