महंगाई की मार: आम आदमी को रुला रहा प्याज, जानें थोक और खुदरा मंडी में क्या हैं कीमतें
पटना की थोक मंडी में प्याज की कोई कमी नहीं है। पटना में नासिक से हर दिन लगभग डेढ़ सौ टन प्याज पहुंच रही है। थोक मंडी में प्याज की कीमत 12 से 18 रुपये के बीच पहुंच गयी है। थोक दुकानदारों के अनुसार थोक कीमतों में लगातार कमी हो रही है। लेकिन बीते कई दिनों से पटना में प्याज के भाव आसमान छू रहे हैं। थोक मंडी से खुदरा मंडी पहुंचते-पहुंचते प्याज के दाम लगभग दोगुने हो जा रहे हैं। पटना की खुदरा मंडी में प्याज 30 से 32 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। इस कारण आम आदमी के रसोई का बजट बिगड़ रहा है।
खुदरा मूल्यों पर लगाम नहीं
थोक और खुदरा मंडी के बीच 14 से 18 रुपये तक का अंतर कैसे हो जाता है, इसका
जवाब किसी के पास नहीं है। बिहार प्याज एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद रंजन
बढ़ती महंगाई को देखते हुए राज्य सरकार के अधिकारियों को मनमाने खुदरा
मूल्यों पर लगाम लगाने की सलाह देते हैं। मीठापुर थोक सब्जी विक्रेता राम
कुमार साव कहते हैं कि दूसरे राज्यों में खुदरा विक्रेता मनमाना दाम नहीं
तय कर सकते हैं। लेकिन बिहार में इसे नियंत्रित नहीं किया जाता। इसका
खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ता है।
अलग-अलग मोहल्लों में अलग-अलग रेट
मोहल्ला रुपये प्रतिकिलो पसेरी (5 किग्रा)
गोसाई टोला 25 से 30 120 से 140
राजेन्द्र नगर 28 से 32 135 से 150
बोरिंग रोड 30 से 32 150 से 160
जगदेव पथ 30 से 32 150 से 160
अनिसाबाद 27 से 30 130 से 145

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।