Breaking News

आरसीपी सिंह का बयान- जब भी केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार होगा, जेडीयू शामिल होगी, कौन मंत्री बनेगा, यह सीएम नीतीश तय करेंगे

 




जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने सोमवार को एकबार फिर कहा कि जब भी केन्द्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जेडीयू उसमें शामिल होगा। उन्होंने कहा कि कौन मंत्री बनेगा, यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तय करेंगे। 

पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान आरसीपी सिंह ने कहा कि कोई कंफ्यूजन नहीं है, जब भी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जेडीयू शामिल होगा। मंत्रिमंडल में शामिल होने की संख्या पर कोई विवाद नहीं है, समय आने पर बैठकर बातचीत हो जाएगी।  

एक सवाल का जवाब देते हुए जेडीयू अध्यक्ष ने कहा कि हर चीज में फार्मूला नहीं होता। संख्या बल की सोच अव्यवहारिक है, इससे रिश्ता में तनाव पैदा होता है। बीजेपी और जेडीयू के रिश्ते में हम लोग किसी तरीके की कटुता या खटास नहीं होने देना चाहते हैं। 

केंद्रीय मंत्रिमंडल में खुद के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जेडीयू कोटा से केंद्रीय मंत्रिमंडल में कौन शामिल होगा, यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तय करेंगे। यह उन्हीं का अधिकार है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और जेडीयू का वर्षों से संबंध है और कहीं कोई तनातनी नहीं है। जेडीयू के केंद्र में शामिल होने से आपसी सामंजस्य और ठीक होगा।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।