सुगौली:- संगठन मजबूती को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
प्रखण्ड सुगौली जदयू पार्टी कार्यालय में संगठन की मजबूती हेतू पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार सिंह ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रखण्ड अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि इस कोरोना महामारी में हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र के जरूरतमन्द लोगों की सहायता करनी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लोगों की भलाई हेतू अनेकों योजनाएं चला रही हैं, हमारे कार्यकर्ता उस योजनाओं का लाभ अपने क्षेत्र के लोगों को दिलाने में अहम भूमिका निभाए। वही मौके पर जदयू के वरीय नेता श्री संत सिंह कुशवाहा ने पार्टी संगठन को विस्तार करने की बात कही। इस मौके पर विभूति नारायण सिंह, राजकुमार सर्राफ, भूतपूर्व सैनिक ओमप्रकाश सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि मो.साबिर, कबीर पटेल, प्रशांत कुमार, विन्देश्वरी प्रसाद, अजय ठाकुर, कौसर अली, उमेश महतो, तपसी तिवारी, नितेश कुमार, प्रभु भगत, फेकू मिया, अवधेश कुमार गुप्ता, चन्द्रावती कुमारी, शैलेश पटेल, सोभी साहनी आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।