मोतिहारी:- जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल में ऑक्सीजन गैस प्लांट निर्माण चयन स्थल का किया निरीक्षण
- डीएम ने जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र, कोविड-19 सेंटर, शिशु टीकाकरण केंद्र,कोविड जांच केंद्र, व आरटीपीसीआर जांच केंद्र का निरीक्षण किया
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा सदर अस्पताल मोतिहारी में ऑक्सीजन गैस प्लांट निर्माण हेतु स्थल चयन का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सदर अस्पताल में ऑक्सीजन गैस प्लांट का निर्माण जल्द किया जाएगा । निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि स्थल चयन सहित अस्पताल की विधि व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अधिकारियों सहित कर्मचारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र, कोविड-19 सेंटर, शिशु टीकाकरण केंद्र, कोविड जांच केंद्र, वैक्सीनेशन सेंटर , आरटीपीसीआर जांच केंद्र का निरीक्षण किया गया।
- कोरोना जाँच केंद्र में वयस्था सुधार का दिया निर्देश:
उन्होंने कोरोना जांच केंद्र पर कम से कम 100 कुर्सी लगाने का निर्देश दिया ताकि लोगों को जांच कराने में कोई कठिनाई नहीं हो। कुर्सी की खरीद स्थानीय स्तर पर करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र में लिफ्ट के निर्माण हेतु प्रस्ताव विभाग को भेजने का निर्देश सिविल सर्जन को दिए। जिलाधिकारी ने कोविड केयर सेंटर पर मौजूद कोविड पेशेंट का लिया जायजा।उन्होंने सदर अस्पताल के शिशु टीकाकरण केंद्र में चल रहे है विकास कार्यों को देख विकास कार्यो को जल्द पूर्ण कराने का आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने शिशु टीकाकरण केंद्र के बाहर प्रतिक्षालय गृह( महिलाओं एवं बच्चों के लिए) एवं रोड को सही ढंग से बनाने का दिया निर्देश दिए। उन्होंने सदर अस्पताल परिसर में नाला निर्माण हेतु नगर निगम के नगर आयुक्त को निर्देश दिया।
- कोविड19 के तीसरे लहर से बचाव के लिए टीकाकरण की बढ़े रफ्तार:
उन्होंने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर से जिले वासियों के बचाव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों ,व आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाँच के साथ कोविड टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में कोविड 19 टीकाकरण में रफ्तार बढ़ाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल के साथ प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्रों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर कोविड 19 टीकाकरण के लक्ष्य प्राप्ति के लिए 18 वर्षों से ऊपर के लाभुकों का टीकाकरण किया जा रहा है । जिले में कोरोना के मामलों में काफी कमी आई है। इससे बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है । भीड़ में जाने से बचें ।जिलाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन को प्रतिदिन अस्पताल के संबंध में रिव्यू करने का निर्देश दिया गया।
उक्त मौके पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर, सिविल सर्जन, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, अंचलाधिकारी मोतिहारी सदर, सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।
जिलाधिकारी ने कहा जब तक सभी लोगों का टीकाकरण नही हो जाता कोरोना काल मे सावधानी बरतने की जरूरत है । कोरोना से डरने की नहीं, बल्कि सावधानी पूर्वक लड़ने की आवश्यकता है। बिना कारण भीड़ भाड़ में न जाएं ।





कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।