सुगौली नगर भाजपा के द्वारा योग शिविर का हुआ आयोजन
सोमवार को पूरे विश्व भर में सातवाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया।योग एक प्राचीन कला है जिसकी उत्पत्ति भारत में लगभग 6000 साल पहले हुई थी।
इस अवसर पर भाजपा सुगौली नगर मंडल के कार्यकर्ता तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों कि ओर से संघ स्थान श्री कृष्ण गोशाला सुगौली बाजार के प्रांगण में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने योगाभ्यास किया।इस योग दिवस के कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर सुगौली के प्रधानाचार्य व संघ के जिला बौद्धिक प्रमुख मनोज सिंह ने कहा कि योग वह क्रिया है जिसके अन्तर्गत शरीर के विभिन्न भागों को एक साथ लाकर शरीर,मस्तिष्क और आत्मा को सन्तुलित करने का कार्य किया जाता है,पहले समय में योग का अभ्यास ध्यान की क्रिया के साथ किया जाता था,योग सांस लेने के अभ्यास और शारीरिक क्रियाओं का जोड़ है योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है।योग तन और मन,कार्य और विचार तथा मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करने का एक माध्यम है।
सम्पूर्ण मानवता को भारतीय संस्कृति के इस अनमोल उपहार को प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी ने अपने प्रयासों से वैश्विक स्वीकृति प्रदान करवायी जिससे आज पूरे विश्व ने योग को अपनाया है।मौके पर भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सर्राफ,भाजपा सुगौली नगर अध्यक्ष अंकुर चौधरी,संघ परिवार के प्रेमनाथ सर्राफ,अनिल साह,अनिल चौधरी,बाबा मनीष दास,रौशन झा,ओमप्रकाश शर्मा,अरूण गुप्ता ,रिशु कुमार,सुबोध चौधरी,सुनील शर्मा,वकील वर्णवाल,मोतीलाल प्रसाद,शत्रुघ्न वर्णवाल,विपिन वर्णवाल,बजरंगी प्रसाद इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।