आदापुर:- योग दिवस के अवसर पर SSB महुअवा कैम्प के जवानों ने किया योगाभ्यास
आज 21 जून 2021 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 71वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीमा चौकी महुआवा कंपनी के जवानों के द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस योगाभ्यास में उन्हें विभिन्न प्रकार के योग का अभ्यास करवाया गया तथा इसमें शारीरिक दूरी का ध्यान रखा गया साथ ही साथ सभी को कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने अपने स्टैमिना को बढ़ाने हेतु नियमित शारीरिक कसरत करने करने को अमल में लाने को कहा गया l इस अवसर पर सीमा चौकी प्रभारी चंदन कुमार सहायक कमांडेंट ने बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महुआवा सीमा चौकी के जवानों द्वारा योगाभ्यास किया गया तथा उन्हें कोविड-19 के मद्देनजर ध्यान में रखते हुए शारीरिक दूरी का पालन करने व योग की महत्ता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है l साथ ही साथ इस अवसर पर पर्यावरण के महत्व के बारे में भी बताया गया जिसमें उन्हें जीवन में अपने प्रमुख पल को याद रखने हेतु एक वृक्ष लगाने का आग्रह किया गया, जैसे कि आपका जन्मदिन आता है, कोई वर्षगांठ आती है, उस अवसर पर आप एक वृक्ष लगाएं, जिससे आपको याद रहे कि हमने अपने जीवन काल में इस समय में इस जगह पर वृक्ष लगाए थेl वृक्ष हम सभी को अनगिनत फायदे पहुंचाते हैं l साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष 71 वी वाहिनी के कमांडेंट श्री देवानंद के तत्वाधान में लगभग 25000 पौधों को 71 वी वाहिनी के द्वारा 71वी वाहिनी की अग्रसर सीमा चौकियों तथा वाहिनी मुख्यालय के आसपास लगाए जा रहे हैं l पर्यावरण या वृक्ष के महत्व को आप इस श्लोक के माध्यम से समझ सकते हैं :-
दशकुपसमा वापी दशवापीसमो हद्रःl
दशहदसम: पुत्रो दश पुत्रो सम द्रुम :ll
जिसका भावार्थ है :- सम्पूर्ण विश्व में सर्वाधिक बुधिवान विवेकवान चिंतन शील शील वान प्राणी है मनुष्य
उपयुक्त गुण इनमे नैसर्गिक रूप से विद्यमान रहते है लेकिन आज मानुष कि बुद्धि
विलाशिता यही हा कि वह विकास के नये नये आयामों को चूमने के लिए अपने मूल जड़
ही भूल गया |
यहाँ पर यह सोचना चाहिए कि विकास कि नहीं बल्कि सतत विकास कि जरूरत
सतत विकास का मतलब, विकास के साथ पर्यावरण का समुचित सामंजस्य जरुरी है।
यह वर्तमान नहीं आनेवाली पीढ़ियों के लिए भी अति आवश्यक है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।