Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आदापुर स्थित 71वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीमा चौकी कोरैया कैम्प के जवानों के द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 


आदापुर स्थित भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षाबलों ने सीमा के आसपास के गांव के बच्चों के साथ मनाया योग दिवस  


:- योग के प्रति जागरूक हुए बच्चों के बीच कलम कॉपी और किताब का किया वितरण


:- SSB के 71 वी बटालियन के सहायक सेनानायक अंसल श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम का आयोजन



आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 71वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीमा चौकी कोरैया कैम्प के जवानों के द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस योगाभ्यास में उन्हें विभिन्न प्रकार के योग का अभ्यास करवाया गया तथा कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए शारीरिक दूरी के साथ योगाभ्यास किया गया.इस अवसर पर सीमा चौकी  सहायक कमांडेंट अंसल श्रीवास्तव ने योग की महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक समझाते हुये नियमित करने की सलाह दिया.  साथ हीं सहायक सेनानायक अंसल श्रीवास्तव के द्वारा भारत भारत नेपाल सीमा पर ग्रामीण बच्चों के लिए जो बार्डर की पाठशाला शुरू की गई है , उसमें आज योग दिवस के अवसर पर उन्हें योग की शिक्षा के साथ-साथ कॉपी कलम तथा किताबों का वितरण भी सहायक सेनानायक के माध्यम से किया गया जिससे बच्चों में बहुत उत्साह देखने को मिला|सहायक सेनानायक अंसल श्रीवास्तव ने बताया कि योग का महत्व हमारे जीवन में बहुत बड़ा है और योग एक ऐसा उपाय है जिससे अनेक प्रकार की बीमारियों को दूर किया जा सकता है इसलिए हमें आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  पर यह  प्रण लेना चाहिए कि प्रत्येक व्यक्ति को योग करना चाहिए जिससे उनके घर में अनेक प्रकार की बीमारिया दूर रहेंगी|




कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।