आदापुर राजद प्रखंड कार्यालय में मनाया गया 25 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम
श्यामल प्रतीक / आदापुर
#आदापुर प्रखंड में राष्ट्रीय जनता दल के 25 के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसका उद्घाटन विधानसभा प्रभारी राम इकबाल राय के द्वारा किया गया। सभा की अध्यक्षता आदापुर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष मुबारक अंसारी की। सभा में सभी कार्यकर्ताओं में एक साथ संकल्प लिया कि वह समाज में सांप्रदायिक सद्भावना को बनाए रखेंगे तथा समाज के सबसे दबे कुचले लोगों के हक के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे। मौके पर उपस्थित आदापुर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष मुबारक अंसारी ने कहा कि मौजूदा सरकार की जो भी नीतियां हैं वह जनता के हित में नहीं है जिसके कारण लोगों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान सरकार सिर्फ झूठ बोलने का ही काम करती है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरफ तेल की तथा अन्य दैनिक उपयोगी वस्तुओं की दामों में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है जिसके कारण महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है अगर यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा सरकार के विरोध में आंदोलन किया जाएगा और यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक लोगों का हक नहीं मिल जाता। मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय जनता दल के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने कहा मौजूदा समय में आदापुर प्रखंड के बहुत खराब है चारों तरफ भ्रष्टाचार फैल चुका है। उन्होंने आदापुर थाना अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि आदमपुर थाना दलालों का अड्डा बन चुका है जहां सिर्फ दलालों की चलती है शाम के लिए आवाज उठाने वाले को जेल भेजा जाता है। अभी कहां थे जब तक आदापुर प्रखंड से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता तब तक उनके पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहेगी और आने वाले समय में जरूरत पड़ने पर एक बड़ा जन आंदोलन भी करेगी। मौके पर विनोद यादव, सत्येंद्र साह, अजमुल्लाह देवान, सरफुद्दीन मियां, नागेश्वर यादव, वकील हवारी, मुमताज आलम,अंबिका पासवान,चंदन शाह,मदन मांझी।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।