Breaking News

सुगौली :- व्यवसायिक संघ सुगौली के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए किया गया निःशुल्क भोजन का व्यवस्था।




सुगौली पू. च.

 नर सेवा ही नारायण सेवा है।इस कथन को चरितार्थ करते हुए व्यवसायिक संघ सुगौली कोरोना महामारी का मार सहते हुए भी सुगौली में आये प्रलयंकारी बाढ़ से पूरा क्षेत्र प्रभावित है। इस विकट परिस्थितियों को देखते हुए सुगौली व्यवसायिक संघ के द्वारा श्री राधा कृष्ण मठ सुगौली के प्रांगण में श्री राधा कृष्ण मठ सुगौली के मठाधीश श्री मनीष दास जी के द्वारा निःशुल्क भोजन कैम्प का शुभारंभ किया गया है। इस मौके पर सुगौली व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि व्यवसायिक संघ सुगौली  समाज के हर सुख दुःख में शामिल रहता है। इसी व्यवस्था के तहत सुगौली में आये प्रलयंकारी बाढ़ को देखते हुए बाढ पीड़ित एवं अभावग्रस्त लोगों के लिए  निःशुल्क भोजन का व्यवस्था किया जा रहा है।यह व्यवस्था बाढ़ का व्यवस्था सुधार होने तक चलता रहेगा। इस अवसर पर व्यवसायिक संघ सुगौली के पदाधिकारी अनिल चौधरी, सत्यनारायण अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, प्रभात कसेरा, प्रियांशु सर्राफ, कुणाल कुमार, रास्ट्रीय वैश्य परिषद युवा के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार गुप्ता सहीत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।साथ ही भोजन के लिए बड़ी संख्या में बाढ़ग्रस्त लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।