आदापुर प्रखंड में हर साल तांडव मचाती है पहाड़ी नदियां
आदापुर /श्यामल प्रतीक
आदापुर प्रखंड में एक बार फिर से पहाड़ी नदियां उफान पर हैं जिससे बाढ़ का खतरा निचले इलाकों में मंडराने लगा है और कुछ इलाकों में पानी प्रवेश भी कर चुका है जिससे इलाके के लोगों में काफी तनाव देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि हर साल पहाड़ी नदिया आदापुर प्रखंड में तांडव मचाते है लेकिन जनप्रतिनिधियों की अनदेखी तथा प्रशासनिक पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण लोगों को हर साल बाढ़ से लाखों का नुकसान भी उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया की बाढ़ आने के बाद ना ही कोई उचित मुआवजे की व्यवस्था की जाती हैं और ना ही जिनका नुकसान हुआ है उसको कोई देखने वाला होता है जिससे गरीबों तथा दबे कुचले लोगों को और ज्यादा नुकसान होता है। आदापुर प्रखंड के श्यामपुर, मूर्तियां, अनेक पंचायतों में बाढ़ का कहर देखने को मिलता है। आज तक पहाड़ी नदियां जिनके कारण हो आदापुर प्रखंड में बाढ़ आती है उस पर मजबूत बांध नहीं बनाया गया है सिर्फ खानापूर्ति के लिए मिट्टी का बांध बांध दिया जाता है जो कि समय आने पर टूट जाता है। यही कारण है कि 2017 में आए हुए भीषण विनाशकारी बाढ़ बहुत बड़े स्तर पर आदापुर प्रखंड के लोगों को नुकसान पहुंचाया जिसकी भरपाई कभी नहीं हो पाएगी लेकिन प्रखंड के जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक पदाधिकारियों को इस से कोई सिख नहीं मिला जिसका परिणाम है कि प्रत्येक साल बाढ़ से लाखों का नुकसान होना तय माना जाता है। एक तो करो ना कॉल के कारण लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है और दूसरा बाढ़ का डर भी अब लोगों को बहुत सताने लगा है क्योंकि इलाके में जितनी भी पहाड़ी नदियां हैं वह उन सभी का जलस्तर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और अगर यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में आदापुर प्रखंड की स्थिति बहुत ही भयानक हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।