सुगौली थाना में दूसरी बार प्रवेश किया बाढ़ का पानी
सुगौली पु/ च: लगातार हो रही बारिश के बाद दोबारा नदियों के उफनाने से बाढ़ का पानी प्रखंड सहित नगर के कई इलाकों में बाद का पानी फैल गया है। सिकरहना नदी के टूटे रिग बांध की मरम्मत नहीं कराए जाने के कारण बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है। सुगौली थाना में बाढ़ का पानी दूसरी बार प्रवेश कर गया है। इसके अलावा कई गांवों व नगर पंचायत के कई वार्डो में पानी फैल गया है। गांव में बाढ़ आते ही पीड़ित अपने परिवार के साथ जरूरी सामानों के साथ सुरक्षित स्थान की ओर पलायन करने लगे हैं। गांव के कई घरों में पानी घुस गया जिससे लोगों को घर को छोड़ना मजबूरी बन गई है। घर से बेघर हुए लोग अपनी जान की रक्षा के लिए ऊंचे जगहों पर शरण ले रहे हैं। पहली बार आई बाढ़ में कई घर ध्वस्त हो गए और कई गिर गए। एक बार फिर बाढ़ पीड़ितों के सामने बाढ़ ने जीवन को संकट में डाल दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।