महंगाई के विरोध में डेरनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
दरियापुर से अमित कुमार की रिपोर्ट
महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर दरियापुर प्रखंड कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने डेरनी बाजार पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस व रोजमर्रा की जरूरतमंद चीजो की मूल्य में दिन प्रतिदिन बेतहासा हो रही बढ़ोतरी के जमकर विरोध किया। प्रदर्शन के नेतृत्व कर रहे प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष तरुण तिवारी ने कहा कि केंद्र की सरकार के पास गरीबो के लिए न कोई योजना है और न ही रोजगार है ये बेतहासा बढ़ती महंगाई केंद्रीय सरकार की गरीबो जनता के प्रति सुनियोजित षड्यंत्र है। वही इंटक के प्रदेश महासचिव रविन्द्र राय ने कहा की गरीबो के जीवन बसर करने वाली खाद्य सामग्री के साथ रसोई गैस तीनगुना से अधिक हो गया है। पेट्रोल व डीजल सतक लगा चुकी है। जिससे घर चलना भी मुश्किल हो गया है। वही कॅरोना महामारी में सरकार द्वारा आम जनता को कोई सुविधा मुहैया नही कराई गई। प्रदर्शन करने वालो में मुख्यव रूप से उपस्थिति, महासचिव अरविंद राम, गिरजा राय, सुनील कुमार सिंह, जयराम मल, मोहम्मद इस्लाम, महेश प्रसाद, मो० इलियास हुसैन, अजय दुबे शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।