दरियापुर में परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया।
दरियापुर से अमित कुमार की रिपोर्ट
स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरियापुर में परिवार नियोजन पखवाड़ा हेतु आशा कार्यकर्ताओं का उन्मुखीकरण एवं परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया। परिवार नियोजन पखवाड़ा उन्मुखीकरण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह द्वारा सभी आशा सदस्यों को दिया गया। उन्मुखीकरण में अस्थायी परिवार नियोजन के विधि पर ध्यान केंद्रित करते हुए लक्ष्य की प्राप्ति हेतु मार्गदर्शन दिया गया। इस उन्मुखीकरण कार्यक्रम का संचालन प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक श्री ध्रुप मेहरा एवं केअर इंडिया के प्रखंड प्रबन्धक शशांक शेखर के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ नीरज तिवारी, केअर इंडिया के केअर वैक्सीनेशन कॉर्डिनेटर पवन कुमार, रविन्द्र कुमार मौजूद थे । कार्यक्रम के पाश्चात परिवार एफ.पी. मेला का आयोजन भी किया गया जिसमें योग्य दम्पति महिलाओं को अस्थायी साधन व नई ब्याहता को नई पहल किट भी दिया गया। इसके अलावे सभी आशा कार्यकर्ताओं को छाया , निरोध, इमरजेंसी पिल्स एवं नई पहल किट वितरित किया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।