Breaking News

दरियापुर :- विश्वम्भरपुर में आयुष्मान गोल्डन कार्ड के लिये पंजीयन शिविर का हुआ आयोजन

 




दरियापुर से अमित कुमार की रिपोर्ट

स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से सारण में जन-जन तक स्वास्थय सुविधा पहुंचाने में सांसद निधि के सेवा वाहन महत्वपूर्ण साबित हो रहे है। इसी क्रम में निःशुल्क व बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उदेश्य से शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विशवम्भरपुर पंचायत के विश्वम्भरपुर स्थित सरपंच लक्ष्मण शर्मा के आवास पर आयुष्मान गोल्डन कार्ड के लिये पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान योजना के तहत कुल 70 लाभुकों का पंजीयन किया गया। जिन्हें गोल्डन कार्ड प्रदान किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह  ने उपस्थित ग्रामीणों को इस योजना के महत्व को विस्तृत ढंग से बताया। वहीं उपस्थित सभी ग्रामीणों ने सांसद श्री रूडी के इस जनउपयोगी पहल के लिए आभार प्रकट किया। विदित हो कि पीएमजेएवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अतिमहत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निःशुल्क और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री की इस योजना को सारण में पूरी तरह से सांसद साकार कर रहे है। सांसद रूडी द्वारा अपने सांसद निधि से कंप्यूटर, प्रिंटर व अन्य आवश्यक सुविधाओं से लैस सेवा वाहन उपलब्ध कराया गया है। जिसके द्वारा एस इ पी एम ए एफ और आर वाई सी सी द्वारा पंचायतों में जाकर आयुष्मान भारत योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही लाभुकों के बीच आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाया जाता है। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से राणा प्रताप सिंह, प्रखंड किसान मोर्चा अध्यक्ष पुन्नू सिंह, अलोक सिंह,सरपंच लक्ष्मण शर्मा, गजेंद्र शर्मा,बयुवा अधिवक्ता शुभम शर्मा, विकास कुमार, विवेक कुमार, प्रभात कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष रत्ना देवी, भाजपा मिडिया प्रभारी  सुमंत बाबा, रौशन सिंह, विकास सिंह  रितेश कुमार, कुशुम देवी समेत सैकड़ो लाभुक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।