सारण/दरियापुर:- सांसद रूडी ने आयुष्मान गोल्डेन कार्ड के कैंप का कराया आयोजन
अमित कुमार/दरियापुर (सारण )
सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से सारण में जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने में सांसद निधि के सेवा वाहन महत्वपूर्ण साबित हो रहे है। इसी क्रम में निःशुल्क व बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उदेश्य से सुकरवार को दरियापुर प्रखंड क्षेत्र के सूतिहार पंचायत के ठाकूबरी के प्रांगण मे आयुष्मान गोल्डन कार्ड के लिये पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान योजना के तहत कुल 108 लाभुकों का पंजीयन किया गया। जिन्हें गोल्डन कार्ड प्रदान किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को इस योजना के महत्व को विस्तृत ढंग से बताया। एवं रूडी नियंत्रण कक्ष (18003456222) के बाड़े मे विस्तार से बताये वहीं उपस्थित सभी ग्रामीणों ने सांसद श्री रूडी के इस जनउपयोगी पहल के लिए आभार प्रकट किया। विदित हो कि पीएमजेवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अतिमहत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निःशुल्क और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री की इस योजना को सारण में पूरी तरह से सांसद साकार कर रहे है। सांसद रूडी द्वारा अपने सांसद निधि से कंप्यूटर, प्रिंटर व अन्य आवश्यक सुविधाओं से लैस सेवा वाहन उपलब्ध कराया गया है। जिसके द्वारा एसईपीएमएएफ और आरवाईसीसी द्वारा पंचायतों में जाकर आयुष्मान भारत योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही लाभुकों के बीच आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाया जाता है। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला महामंत्री अनिल सिंह, राणा प्रताप सिंह, सोनार संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सोनी, मिडिया प्रभारी सुमंत बाबा, प्रखंड किसान मोर्चा अध्यक्ष पुन्नू सिंह, अलोक सिंह,रौशन सिंह, विकास सिंह, रितेश कुमार, विकास सिंह, राजिन्द्र माझी, अशोक कुमार, मुकेश गुप्ता, जयप्रकाश साह, रजनीश तिवारी समेत सैकड़ो लाभुक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।