Breaking News

दरियापुर/सारण:- विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सह सारण जिला प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह को दरियापुर में किया गया स्वागत।

 



अमित कुमार/दरियापुर

बिहार सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सह सारण जिला प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह को छपरा जाने के क्रम में सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने दरियापुर में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह के नेतृत्व में बैंड बाजा के साथ अंग वस्त्र और फूल माला से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ अमनौर विधायक मँटू सिंह, मुखिया चंद्रशेखर सिंह, मुखिया हरि सहनी, मुखिया महेश राय, युवा मोर्चा मँटू बाबा, नृपेंद्र सिंह, विकाष सिंह, सुमंत बाबा, पवन मांझी, जितेन्द्र गिरी, रविंदर राय, बिनोद राय, विंध्याचल सिंह, जितेन्द्र मांझी, आईटी सेल अंजन सिंह आदि लोग उपस्थित थे। ज्ञात हो माननीय सांसद राजीव प्रताप रूडी जी को जब माननीय मंत्री जी को सारण की धरती पर पहली बार आने की सूचना मिली तो वह अपने जिला के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया था की माननीय मंत्री पहली बार छपरा जिला में आ रहे हैं तो जगह जगह उनका स्वागत होना चाहिए क्योंकि सारण की धरती अतिथि का स्वागगत करने के लिए जानी जाती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।