आदापुर प्रखंड के आदापुर रेलवे स्टेशन रोड पूरी तरह से जर्जर बना
आदापुर प्रखंड के आदापुर रेलवे स्टेशन रोड पूरी तरह से जर्जर बना हुआ है लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। वर्तमान समय में आदापुर रेलवे स्टेशन के समीप जो आदापुर रेलवे स्टेशन को प्रखंड के सभी क्षेत्रों से जुड़ती है उस सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि आए दिन वहां कोई ना कोई दुर्घटना होती है लोगों को स्टेशन तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है लेकिन इस स्थिति का जायजा लेने के लिए किसी भी उच्चाधिकारी को फुर्सत नहीं है। आदापुर रेलवे स्टेशन के समीप रहने वाले लोगों ने बताया कि रेलवे स्टेशन तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता यही है लेकिन यह इतना खराब है कि गाड़ी की तो बात दूर पैदल भी इस रास्ते पर चलना बहुत मुश्किल होता है और बारिश के दिनों में लोगों का पैदल भी रेलवे स्टेशन पर पहुंचना बहुत ही मुश्किल हो जाता है वहीं आसपास के लोगों ने यह भी बताया कि प्रतिदिन कोई ना कोई व्यक्ति वहां पर गिरता है वर्तमान स्थिति में बारिश के कारण रेलवे स्टेशन का रास्ता इतना खराब हो चुका है की पैदल की चलने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उसके बाद गाड़ियों के आने जाने में भी पलटने का खतरा हमेशा बना रहता है लोगों का कहना है कि सरकार आखिर किस लिए बनी है जब लोगों की परेशानियां सरकार नहीं देख सकते तो हम वोट किसको दें जो सामाजिक मुद्दे हैं उन्हें सरकार को सबसे पहले खत्म करना चाहिए ताकि समाज के लोगों को राहत मिल सके जब रेलवे स्टेशन का रास्ता इतना खराब होगा तो ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति क्या होगी वह आप खुद सोच सकते हैं।ग्रामीणों ने बताया कि अगर यह स्थिति बनी रही तो रेलवे विभाग के खिलाफ ग्रामीणों के द्वारा जन आंदोलन किया जाएगा जो कि आने वाले दिनों में इसका प्रभाव पूरे आदापुर प्रखंड के लोगों पर पड़ेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।