आदापुर प्रखंड में बीते कई दिनों से बिजली की स्थिति बहुत खराब है
आदापुर प्रखंड में बीते कई दिनों से बिजली की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है जिसके कारण प्रखंड वासियों को अनेक तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आदापुर प्रखंड में बिजली की व्यवस्था खराब होने के कारण किसानों से लेकर व्यवसाई वर्ग त्तक हाहाकार मचा हुआ है। इसी क्रम में जदयू के किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष ताराचंद पटेल ने बताया कि बिजली विभाग की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है जिसके कारण आम लोगों को किसानों को हर तरह के व्यवसायियों को अनेक तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है अभी का मौसम बहुत ही ज्यादा खराब चल रहा है और उसके बाद बिजली का समय से नहीं रहने के कारण परेशानियां और ज्यादा बढ़ चुकी हैं लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है जिसमें प्रखंड के प्रत्येक गांव में बिजली की स्थिति खराब हो चुकी है इस संबंध में जब जदयू के किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष ताराचंद पटेल जी ने बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी से बात करने की कोशिश की तो फोन नहीं उठाया गया जिससे बिजली की व्यवस्था खराब होने का कारण भी नहीं पता चल पा रहा है। इस पर प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौन है।यहां तक कि खेतों में जो बिजली का काम होना चाहिए था जो कि सिर्फ खेती-बाड़ी के लिए अलग किया गया है वह भी काम अभी तक आदापुर क्षेत्र में पूर्णता अधूरा है। इसके अलावा प्रखंड में बहुत ऐसे लोग हैं जिन्हें बिजली विभाग के द्वारा बिजली का कनेक्शन तो दिया गया है लेकिन अभी तक उनका नाम रजिस्टर नहीं हुआ है जिससे ना उनका मीटर आ रहा है और ना ही वह बिजली का जो बिल भी नहीं आ रहा है ग्रामीणों ने बताया कि आखिर इतनी लापरवाही किस कारण से है। और इसके बाद अगर कोई बिजली जला रहा है तो बिजली विभाग के द्वारा कार्रवाई कर कर उससे जुर्माना वसूला जा रहा है ऐसे बहुत सारे हैं मामले आदापुर प्रखंड में बिखरे हुए हैं लेकिन इन सारे मामलों पर उच्च अधिकारी पूरी तरह से मौन है। दूसरी तरफ आदापुर प्रखंड के जितने भी व्यवसाई हैं जो पूर्णता बिजली पर निर्भर है उन्हें प्रतिदिन लाखों का नुकसान झेलना पड़ रहा है उनका कहना है कि जब बिजली समय पर नहीं रही है और जो नुकसान व झेल रहे हैं क्या सरकार उनकी भरपाई करेगी और अगर नहीं करेगी तो बिजली की जो व्यवस्था है वह सुचारू ढंग से क्यों नहीं शुरू की जा रही है ग्रामीणों ने यह भी बताया कि आदापुर प्रखंड के बिजली विभाग के जो जूनियर इंजीनियर हैं उनके पास फोन लगाने पर फोन भी नहीं रिसीव करते हैं और अगर फोन उठा भी ले तो सही तरीके से बात नहीं करते। जबकि वर्तमान मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार का कहना है कि बिहार में बिजली सड़क तथा शिक्षा इन सभी चीजों की व्यवस्था बहुत अच्छी है लेकिन जब धरातल पर सच्चाई देखा जाता है तो वह कुछ और ही होता है बिजली विभाग को लोगों की परेशानियों पर ध्यान देना चाहिए और जो बड़ी समस्याएं हैं बिजली विभाग में उनका समाधान जल्द से जल्द करना चाहिए ताकि लोगों की परेशानियां कम हो सके। मौके पर मनोज सिंह, मंसूर मिया, सुदामा साहनी, प्रदीप शाह तथा शंभू सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया तथा यह भी बताया कि अगर बिजली की व्यवस्था जल्द नहीं सुधरी विभाग के खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।