Breaking News

रेणु की संपूर्ण रचनाएं संघर्ष की पृष्ठभूमि में लिखी गई महत्वपूर्ण कथा है-कुलपति प्रो. डॉ. संजीव कुमार शर्मा।



अजीत कु. सिंह / मोतीहारी पु.च.


हिंदी विभाग, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार के तत्वावधान में 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत 'फणीश्वरनाथ रेणु के साहित्य में गाँव' विषयक राष्ट्रीय परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 27/7/2021 को आभासीय मंच के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति आदरणीय प्रो.संजीव कुमार शर्मा ने की। प्रति-कुलपति प्रो.जी.गोपाल रेड्डी का सान्निध्य सभी को प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में प्रो.योगेंद्र प्रताप सिंह(आचार्य, हिंदी विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज) विशिष्ट अतिथि के रूप प्रो.जितेंद्र श्रीवास्तव(आचार्य, हिंदी विभाग, इंदिरा राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, दिल्ली) एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रो.सतीश कुमार राय(अध्यक्ष, हिंदी विभाग, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर) के वक्तव्य से हम सभी समृद्ध हुए।


अपने अध्यक्षीय भाषण में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. संजीव कुमार शर्मा जी ने

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।