Breaking News

केविवि के प्रो. पवनेश कुमार लखनऊ स्थित विश्वविद्यालय के ग्रामीण प्रबंधन विभाग के बोर्ड में नामित



बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति ने किया बोर्ड का गठन

अजीत कुमार सिंह / मोतिहारी


बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति प्रो. संजय सिंह ने विश्वविद्यालय के ग्रामीण प्रबंधन विभाग में स्नातकोत्तर अध्ययन बोर्ड का गठन किया है। 6 सदस्यीय इस महत्वपूर्ण बोर्ड में महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के वाणिज्य एवं प्रबंधन विज्ञान संकाय के अध्यक्ष एवं जनसम्पर्क प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो. पवनेश कुमार को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। प्रो. पवनेश कुमार ने इस बोर्ड में शामिल करने पर प्रसन्नता जताते हुए कुलपति प्रो. संजय सिंह का आभार प्रकट किया। आगे कहा कि इस बोर्ड में काम करते हुए प्राप्त अनुभवों का लाभ केविवि के विद्यार्थियों को भी मिलेगा। इस अवसर पर केविवि के कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा, प्रति कुलपति प्रो. जी. गोपाल रेड्डी, अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं शिक्षकों ने भी प्रसन्नता जताया और शुभकामनाएं दी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।