मोतीहारी :- ब्रा-वो फाउंडेशन के द्वारा ऑटो चालकों को किया जाएगा वर्दी का वितरण :- श्याम
प्रतीक कु. सिंह / मोतीहारी
मोतिहारी ऑटो चालक संघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ब्रावो फाउंडेशन के कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 50 अधिक चालकों के द्वारा फाउंडेशन की सदस्यता ग्रहण की साथी ही वर्दी के लिए आवेदन और नाप भी दिया। जल्द ही सभी चालकों को ब्रावो फाउंडेशन के तरफ से वर्दी का वितरण किया जाएगा। ऑटो संघ के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त मोतिहारी से अपनी समस्याओं जैसे ऑटो पड़वा स्थल एवं पार्किंग जैसी समस्याओं से नगर आयुक्त व पदाधिकारी गण को अवगत कराया। नगर आयुक्त ने आश्वासन और भरोसा दिया है कि जल्द ही संघ के मांग को दूर करने की दिशा में निर्देश जारी करेगी। मौके पर उपस्थित सभी चालकों को संघ के पदाधिकारियों ने वादा किया कि जल्द ही सभी चालकों को टेंपो स्टैंड एवं पार्किंग जैसी समस्याओं निजात मिलेगी।
ऑटो संघ के जिला अध्यक्ष श्याम पटेल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में सॉन्ग को मजबूत करने एवं शहर के तमाम ऑटो चालक भाइयों के लिए एक नई पहल की शुरुआत करने एवं सभी आवश्यक बिंदुओं पर अति शीघ्र कार्य के निष्पादन करने की काम किया जाएगा। साथ ही कहा कि ऑटो संघ के सभी पदाधिकारियों ने मिलकर सभी चालकों का विकास संघ और चालकों की एकजुटता के बदौलत संगठन प्रतिदिन तरक्की कर रहा है संघ ने नगर आयुक्त से गुहार लगाई है कि अतिक्रमण हटाने के पश्चात खाली जगहों पर आवश्यक और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रारंभ किया जाए ताकि अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण करने का मौका न मिल सके ऑटो चालक संघ के पदाधिकारियों ने सभी चालकों को वर्दी वितरण करने के लिए ब्रावो फाउंडेशन के सीएमडी राकेश पांडे को धन्यवाद दिया मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष श्याम पटेल जिला कोषाध्यक्ष मिथुन कुमार महासचिव संजय शाह जिला उपाध्यक्ष रितेश रंजन आदि सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।