डेरनी में दो घरों में नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषणों की हुयी चोरी
दरियापुर से अमित कुमार की रिपोर्ट
डेरनी थाना क्षेत्र के गांव में एक ही रात चोरों ने दो घरों में नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषणों की चोरी कर पुलिस की नींद हराम कर दी।जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस भी काफी सक्रिय हो गयी है।घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात चोर सबसे पहले आलोक रंजन के घर के बगल में स्थित आम के पेड़ के सहारे छत पर पहुंच गया।जहाँ छत पर स्थित दो कमरों में से अलमीरा को खोलकर उसमें रखे दो लाख रुपये नकद व तीन सोने का चेन,पांच अंगूठी,दो झुमका,5 लॉकेट,4 मंगलसूत्र समेत कई अन्य लगभग 10 लाख रुपये के आभूषण को चुरा कर फरार हो गए।वहीं एक अन्य कन्हाई गुप्ता के घर में चोरी करने के दौरान ही गृह स्वामी की नींद खुल गयी।जिससे चोर कुछ आभूषण समेत कई अन्य सामानों की चोरी कर भाग निकला।हालांकि घटना की सूचना मिलते ही देर रात से ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास सक्रियता से सन्देह के आधार पर छपेमारी शुरू कर दिए।थानाध्यक्ष ने बताया कि सन्देह के आधार पर एक युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वैसे शीघ्र ही कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा। विदित हो की इस गांव में पिछले चार दशक के बाद पहली बड़ी चोरी की घटना हुई है।जिससे ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।