छपरा:- लियो क्लब फेमिना की युवतियों ने छेड़ा मुहिम, प्लास्टिक मुक्त हो अपना छपरा मुहिम का हुआ आगाज
पेपर बैग के उपयोग से पर्यावरण प्रदूषण पर लगाया जा सकता है अंकुश: पीआरओ
छपरा, पेपर बैग दिवस के दिन लियो क्लब फेमिना की युवतियों ने छपरा शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने को लेकर मुहिम छेड़ दी हैं। क्योंकि प्लास्टिक के बजाय पेपर बैग के उपयोग के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए लियो क्लब छपरा फेमिना की सचिव लियो शालिनी कुमारी, जनसंपर्क अधिकारी लियो अक्षया कुमारी व लियो नूतन कुमारी के द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में पेपर से बनाये हुए बैग का वितरण कर लोगो को प्लास्टिक मुक्त हो अपना छपरा मुहिम का आगाज़ किया गया हैं।
क्लब की सचिव शालिनी कुमारी ने बताया कि पेपर बैग 100 प्रतिशत री-साइकिल किए जा सकते हैं और सबसे खास बात यह हैं कि सिर्फ एक महीने में ही कागज के थैले को विघटित किया जा सकता हैं। प्लास्टिक बैग बनाने की तुलना में पेपर बैग बनाने में कम ऊर्जा की खपत भी होती है। पेपर बैग पालतू या अन्य जानवरों के लिए उतने नुकसानदायक नहीं है, जितने कि प्लास्टिक बैग हैं।
पेपर बैग का इस्तेमाल खाद बनाने के लिए भी किया जा सकता है।
क्लब की पीआरओ लियो अक्षया ने बताया कि आज के वर्तमान समय में प्लास्टिक का इस्तेमाल इतना बढ़ गया है कि प्रदूषण अपने चरम सीमा पर है, चाहे वायु प्रदूषण हो या जल प्रदूषण। यह हमारे पर्यावरण के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक चीजों में से एक है। पर्यावरण पर प्लास्टिक की थैलियों के प्रतिकूल प्रभावों ने ही पेपर बैग के उपयोग को बढ़ावा दिया है। क्योंकि प्लास्टिक को सड़ने में सालों साल लग जाते हैं, जबकि पेपर बैग में कम समय लगता है और इसे आसानी से रिसाइकल भी किया जा सकता है। यानी कुल मिलाकर पेपर बैग के उपयोग से पर्यावरण प्रदूषण पर अंकुश लगाया जा सकता है। शहर में ऐसे कई ऐसे दुकानदार हैं, जिन्होंने प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल छोड़ कर पेपर बैग में सामानों को खरीददारी करने वालों को दिया करते हैं। हालांकि अभी भी कई ऐसे दुकानदार हैं जो प्लास्टिक की थैलियों आदि का धड़ल्ले से इस्तेमाल करते आ रहे हैं। शायद यही वजह है कि 12 जुलाई को पेपर बैग दिवस मनाकर इसके उपयोग के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाई जाती है। पेपर बैग पर्यावरण के अनुकूल हैं और प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने में मदद करते हैं।
क्लब की पीआरओ ने प्रभुनाथ नगर स्थित पीएमकेवीवाई के सड़क से गुजरने वालों को कागज़ से बनाया गया थैला देकर उन्हें प्लास्टिक मुक्त हो अपना छपरा मुहिम में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। वहीं क्लब की अन्य सदस्यों ने भी अपने-अपने इलाकों में कागज के बैग को वितरित किया गया और लोगो को जागरूक भी किया गया हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।