सुगौली पहुँचा एन.डी.आर.फ़.की टीम।लोगो को रेस्कयू करने में जुटा।
सुगौली पु.च.।
आज सुगौली में बाढ़ का पाचवा दिन।लोग कर रहे है त्राहिमाम।
भवानीपुर,लालपरसा,चिलझपटी करमवा सहित कई गाँव में बाढ़ का पानी मचा रहा है उत्पात।आज सुगौली में एन.डी.आर.एफ का टीम पहुँचा।वही सुगौली प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बोट से भवानी पुर पहुँचे और वहाँ टीम ने कई बीमार आदमी को रेस्क्यू कर सुगौली पी.एच. सी.पहुँचाया गया।और प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के आदेश से आज से भवानी पुर में सामुदायिक किचन का व्यवस्था किया जा रहा है।वही उत्तरी छपराबहास के पँचायत समिति सदस्य लालबाबू सहनी (अमीन) ने कहा कि हम लोग का जीवन नर्क बना हुआ है।ना खाना खाने का थी है और ना ही सोने का।सिर्फ हम सब के दिल मे भय बना हुआ है कि कब किसका घर नदी अपने आगोस में ले लेगी कोई ठीक नहीं है।वही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी का धन्यवाद भी दिया,कि वह भवानीपुर पहुँच कर सामुदायिक किचन चलाने का आदेश दिए।वही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी का कहना है कि सभी जगह बाढ़ राहत समाग्री का व्यवस्था किया जा रहा है। हम खुद लोगो के बचाव में लगे है।बहुत जल्द राहत मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।