17दिनों से महिला लपाता बड़ी घटना की आशंका पुलिस प्रशासन मौन
प्रिंस कुमार
साहेबगंज। बीते 17दिनों से
महिला के साहेबगंज थाना छेत्र के पहाड़पुर मनोरथ से लापता मामले में भारी मशक्कत के बाद भी पुलिस अब तक खाली हाथ ही दिख रही है । सवान दस्ता हो या पुलिस के अपने अनुसंधान के तरीके सभी अंधेरे में तीर मारने जैसा है । घटना के 17 दिन बीत जाने से महिला के सही सलामत रहने की उम्मीद भी खत्म होती दिख रही है, लेकिन घटना के 17 दिन बाद भी पुलिस को कोई भी सफलता हाथ नही लगी है । वही इस मामले में महिला के पिता मुन्नीलाल मुखिया पिता गेना मुखिया के द्वारा स्थानीय थाना साहेबगंज में आवेदन देकर चार लोगों को नामजद किया है, जिसमे लड़की के ससुर भगत मुखिया , रेखा देवी पति राजदेव मुखिया ,सबिता देवी पति रबी मुखिया , लड़की पति जीवित मुखिय इन सभी पे आवेदन दे कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है ।आपको बता दे कि लड़की के पिता ने कहा कि इसी साल मई में शादी हुई थी । पहले भी मेरे लड़की के ससुराल वाले के द्वारा सावली दहेज जैसी बाते बोल कर प्रतारित किये जाते थे । लेकिन 26 अगस्त को सुबह करीब तीन बजे मुझे मेरे भांजे के द्वारा पता चला कि आपकी लड़की ससुराल से भाग गई है । जब मैं अपने दामाद से बात किया तो ओ बोले कि मुझे पता नही है ।तब अपने लड़की के ससुराल गया तो ससुराल वाले ने बोले के आपकी लड़की भाग गई है । तब मैं साहेबगंज थाना में आवदेन दिया और पुलिस से न्याय की मांग किया । लेकिन आज 17 दिन हो गए अभी तक पुलिस कोई करवाई नही किया । लड़की की पिता ने ए भी कहा कि जब मैं थाने जाता हूं को थानाध्यछ के द्वारा मुझे कहा जाता है कि आप पता कीजिये कि उसके घर वाले कहा है और गाड़ी की ब्यवस्था कीजिये फिर स्टाफ भेजते है । गिरफ्तार करने के लिए । आज लड़की के पिता ने अपने लड़की को न्याय दिलाने के लिए मानवाधिकार संस्थान में इस मामला को दर्ज कराया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।